कोमाखान : बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम सोनामुंदी में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कौशल साहू पिता स्व. गंगाराम साहू उम्र 28 साल साकिन सोनामुंदी थाना कोमाखान जिला महासमुंद का जांच किया. मर्ग जांच के दौरान बिजली करेंट से मृतक कौशल साहू का मृत्यु होने से निरीक्षण जांच रिपोर्ट हेतु बिजली विभाग कनिष्ठ यंत्री कोमाखान को जांच रिपोर्ट प्रदाय करने प्रतिवेदन भेजी गई थी बिजली विभाग से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ जांच रिपोर्ट में बिजली विभाग द्वारा उक्त घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि अनुराधा पारकर के द्वारा खीचा गया वायर ट्रांसफार्मर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर जल कर उमाराम के द्वारा खीचे गये जी आई तार से चिपका हुआ पाया गया । उक्त जले हुये वायर से करेंट जी आई तार में प्रवाहित होकर टूट कर गिरे हुये जी आई तार में पहुंचा गिरे हुये जी आई तार को कौशल साहू द्वारा हाथ से सम्पर्क करते ही कौशल साहू को करेंट लगा । उमाराम पटवा एवं अनुराधा पारकर के द्वारा खींचे गये सर्विस वायर आपस में सुरक्षित दूरी पर नही होना अनुराधा पारकर द्वारा अपने जले हुये सर्विस वायर को नही सुधारना एवं उमाराम पटवा द्वारा अपने सर्विस वायर के सपोर्ट के लिये जंग लगा हुआ पुराना जी.आई. तार का उपयोग किया गया जिससे तार टूट कर गिरना अनुराधा पारकर एवं उमाराम पटवा की लापरवाही को दर्शाता है लेख किया गया है मृतक के पी.एम रिपोर्ट का अवलोकन किया जिसमें डाक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु इलेक्ट्रानिक शाक से होना लेख किया गया है । मर्ग जांच पर आरोपी उमाराम पटवा एवं अनुराधा पारकर के द्वारा ट्युबेल के लिये बिजली के तार को लापरवाही पूर्वक खीचने से तार टूटकर मृतक के खेत में गिरने से मृतक कौशल साहू के द्वारा उक्त तार को हटाते समय तार कटा होने से तार में चिपकने से फौत होना पाये जाने से आरोपी उमाराम पटवा एवं अनुराधा पारकर के विरूद्ध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।