खल्लारी : सरपंच के साथ थाना गया था बोलकर कोटवार से गाली गलौज... - CG Sandesh

खल्लारी : सरपंच के साथ थाना गया था बोलकर कोटवार से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम बोईरगांव में सरपंच के साथ थाना गया था बोलकर कोटवार से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ढेलु राम कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बोईरगांव का कार्यरत कोटवार है । 08 अगस्त 2021 के 2.30-3.00 बजे दोपहर को वह घर पर था कि सरपंच पति फागु सिन्हा द्वारा उसे कहा गया कि राहुल उसे घर में आकर मुझे गाली गलौज किया है थाना जायेगें जिस पर वह थाना आया था थाना से उसके घर जाने पर शाम 4.00 बजे राहुल पिता बाबुलाल कुलदीप द्वारा तू सरपंच के साथ थाना क्यों गया था बोलकर उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज व उसे जान से मारने की धमकी दिया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें