खल्लारी : 13 लीटर महुआ शराब जप्त.
खल्लारी पुलिस को 08 अगस्त 2021 को मुखबिर सुचना पर ग्राम जीवनगढ के नारायण निषाद रोड किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा मिला. आरोपी नारायण निषाद पिता मतवार निषाद उम्र 35 साल निवासी जीवनगढ थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 6000 एम एल कीमती 1200 रूपये को जप्त किया गया।
इसी तरह ग्राम जीवनगढ के चमरू सोनवानी अपने बाडी के पीछे जंगल में ईमली पेड के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा मिला. आरोपी चमरू सोनवानी पिता कंवल सिंग सोनवानी उम्र 58 साल निवासी जीवनगढ थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की थैला के अंदर एक 5 लीटर वाली सफेद रंग के जरीकेन में 5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 1-1 लीटर वाली 2 बिसलरी बाटल में 2 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 7 लीटर कुल जुमला 7000 एम एल कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।