बसना : तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से बाइक सवार को लगी चोट, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई के पास तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से बाइक सवार को लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
टीकाराम चेलक ने पुलिस को बताया कि 09 अगस्त 2021 को अपने मोटर सायकल SS हिरो होन्डा CG 04 CB 7735 को चलाते हुए अपनी पत्नि सरिता चेलक को बैठाकर रायपुर से कलेन्डा जा रहा था जैसे ही दोपहर करीब 03.50 बजे ग्राम साल्हेतराई के पास पहुंचा उसी समय पिछे से कार क्रं0 CG 13 UB 6390 जिसे चालक शैलेष श्रीवास्तव चला रहा था उक्त चालक द्वारा तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से कार का टायर फट गया, कार का टायर फटने से उसके मोटर सायकल में आकर टकरा गयी जिससे वह अपने पत्नी के साथ फेंका गया जिसके कारण उसे पैर हांथ, मस्तक में चोंट लगा है एवं उसकी पत्नी सरिता चेलक को दोनो हांथ तथा पुरे शरीर में चोंट लगने से दर्द हो रहा है । कार में बैठे अन्य लोगो को भी चोंट आई है । उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गयी है । घटना को आसपास के लोग देखे हैं ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.