बसना : शराब के नशे में हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट कर पहुंच... - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट कर पहुंचाया चोंट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम छान्दनपुर में शराब के नशे में हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुरण भोई ने पुलिस को बताया कि 08 अगस्त 2021 को शाम करीब 05.30 बजे वह अपने खेत तरफ से घर आ रहा था पंचायत भवन के पास पहुंचा था तभी गांव का अभिषेक धोबल उसे देखकर जबरन शराब के नशे में अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना किया तो हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जमीन में पटक दिया फिर वह डर के मारे भाग कर अपने घर आ गया । तभी कुछ देर बाद अभिषेक फिर उसके घर पास आंगन में आकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौच करने लगा जिसे देख सुनकर वह एवं लडका बिजय कुमार उसकी पत्नि कमला भोई, उसकी बहु संजोलता भोई द्वारा गाली गलौच करने से मना किये तभी उसी समय पंकज धोबल एवं भोजराज धोबल भी आ गये और हाथ मुक्का एवं ईंटा से मारपीट करने लगे तभी अभिषेक उसके बांए हांथ के अंगुठा को दांत से काट दिया मारपीट करने से उसे बांए हांथ एवं अंगुठा, बांए पैर में चोंटे आई है । तथा उसके बेटा, बहु एवं पत्नि को भी चोंटे आई है । घटना को टप्पु लाल भोई एवं कुमार पटेल देखे सुने हैं ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 451-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें