महासमुंद : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत करन फर्सी फैक्ट्री के पास दो मोटर सायकल आपस में भिड़े जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

घनश्याम साहू ने पुलिस को बताया कि 08 अगस्त 2021 को अपने मोटर सायकल TVS रेडान CG 23F8430 मे वह और अनिल यादव के साथ सामान खरीदने महासमुंद आये थे सामान खरीदकर वापस घर जा रहे थे मोटर सायकल को वह स्वयं चला रहा था कि करीबन शाम 07.00 बजे बम्हनी नांदगांव के बीच करन फर्सी फैक्ट्री के पास पहुंचे थे कि सामने से मोटर सायकल चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके साईड में आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह और अनिल यादव मोटर सहित गिर गये, जिससे उसके हाथ, पैर, सिर में चोंट लगी तथा उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया फिर वह अपने जीजा तुलस राम साहू नांदगांव को फोन लगाकर घटना की बात बताया जो तुरंत आया और एक्सीडेंट करने वाला भी वहीं पर था जिसका नाम सालिक पिता गोपाल राव ग्राम नांदगांव का बताया तथा मोटर सायकल वाला अपना मोटर सायकल लेकर चला गया जिससे नंबर नही देख पाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें