पिथौरा : होटल में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम मुढीपार में शत्रुहन नेताम ग्राम मुढीपार में रोड किनारे होटलनुमा में शराब पीने वालों को चखना, डिस्पोजल, पानी उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर शत्रुहन नेताम पिता नारद नेताम उम्र 27 साल निवासी मुढीपार को पकडा गया शराब पीने वाले पुलिस पार्टी को देखकर भाग गये. आरोपी शत्रुहन नेताम के कब्जे से 180 एमएल वाली शीशी में भरी करीब 90 एमएल कीमती 40 रूपये, 02 नग डिस्पोजल जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सांकरा : ठेले में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम माटीदरहा डीपापारा चौक रोड किनारे ठेला में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलद्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान ग्राम माटीदरहा डीपापारा चौक रोड किनारे पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी किये तो एक व्यक्ति अपने ठेले में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग भाग गये पिलाने वाला पकडा गया जिसे गवाहों के समक्ष उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 28 साल साकिन माटीदरहा का निवासी होना बताया। जिसके कब्जे से 05 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 05 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 06 नग पानी पाऊच जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।