सरायपाली : ग्राम बोडेसरा से 50 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अधिक मात्रा में ग्राम बोडेसरा के झोरकी नाला टिकरा में हाथ भट्ठी का महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाह मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी निर्मलदास मानिकपुरी के कब्जे से (1) एक सफेद कलर का जरीकेन में हाथ भट्ठी का महुआ शराब लगभग 10 लीटर भरी हुई।, (2) दो पीला कलर का जरीकेन में 5,5 कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरी हुई। (3) एक सफेद बोरी के अंदर झिल्ली में रखा हुआ लगभग 30 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरी हुई। जुमला 50 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब कुल कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सिंघोडा : आने जाने वाले लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
सिंघोडा पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना मिला की राजेन्द्र खूंटे सुकडा नाला के पास ग्राम पलसापाली मे आने जाने वाले लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना चना चिप्स रखकर पानी डिस्पोजल गिलास देकर शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ के मौके पर पहूंचकर राजेन्द्र खूंटे को रेड कर लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकडा उपस्थित भीड शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर आरोपी राजेन्द्र खूंटे के कब्जे से एक सफेद रंग के पानी बाटल मे 100 मिली देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 20 रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(c) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.