कोमाखान : रोड़ किनारे खड़ी ट्रक में मोटर सायकल टकरा जाने से ... - CG Sandesh

कोमाखान : रोड़ किनारे खड़ी ट्रक में मोटर सायकल टकरा जाने से ईलाज के दौरान एक व्यक्ति मौत, मामला दर्ज.

मृतक विजय कुमार पाण्डेय पिता बुटाराम पाण्डेय उम्र 30 साल साकिन हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना रायपुर का जांच किया गया । जांच के दौरान 08 जुलाई 2021 को दादी के देहांत होने पर क्रिया कर्म में शामिल होने रायपुर से अमलापाली उड़ीसा गये थे क्रिया कर्म होने के बाद दिनांक 10 जुलाई 2021 के रात्रि 10-11 बजे रायपुर जाने के लिये मृतक विजय पाण्डेय व मूर्तजरर गजानंद सोनवानी मोटर सायकल एक्सेस सुजुकी स्कूटी क्र. CG 04 MH 2674 से जा रहे थे कि NH 353 रोड़ आर.के. फैमली ढ़ाबा ग्राम केरामुड़ा खुर्द के पास रात्रि 01-02 बजे रोड़ किनारे एक ट्रक खड़ी थी सामने आ रहा ट्रक का लाईट आंख में पडने के कारण रोड़ किनारे खड़ी ट्रक में एक्सेस मोटर सायकल जा टकराया जिससे विजय कुमार पाण्डेय को चोंट लगा जिसे ईलाज के लिये दिनांक 11 जुलाई 2021 को नारायणा अस्पताल रायपुर भर्ती किया गया था जहां ईलाज के दौरान मौत हो गया ।

मोटर सायकल के पीछे में बैठा गजानंद सोनवानी को भी चोंट लगा था । रात्रि व अंधेरा होने के कारण रोड़ किनारे खड़ी ट्रक का नंबर नही देख पाया व आरोपी ट्रक चालक मौके से अपने ट्रक को लेकर भाग गया । आरोपी ट्रक चालक द्वारा अपने वाहन को रोड़ किनारे लापरवाही पूर्वक खड़ा किया था जिस कारण दुर्घटना घटित हुआ है । अज्ञात आरोपी ट्रक चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें