पटेवा : 07 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम छिलपावन की ज्योति गायकवाड नामक महिला अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने घर में देशी महुआ शराब रखी है मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहन को साथ लेकर रेड कार्यवाही कर आरोपिया ज्योति गायकवाड पिता पुनीत राम गायकवाड उम्र 32 वर्ष साकिन छिलपावन थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकन में करीब 05 लीटर एवं एक दो लीटर वाली हरे रंग के प्लास्टिक बोतल में 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1,400 रूपये को जप्त किया गया. आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
तुमगाँव : झोपडीनुमा दुकान में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
तुमगाँव पुलिस को 09 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कुहरी सिरपुर रोड अंग्रेजी शराब दुकान सिरपुर के पास रोड किनारे झोपडीनुमा दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ सिरपुर कुहरी रोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचकर जहां पर एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा दुकान में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते दिखा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम डिकेश कुमार सोनवानी पिता श्याम कुमार सोनवानी उम्र 32 साल ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का होना बताया. जिसके कब्जे से एक 180 ml अंग्रेजी शराब गोवा की शीशी में करीब 40 ml शराब बचा हुआ व 02 नग गंध युक्त प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य 36 (सी) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।