तुमगाँव : विदेशी मंदिरा दुकान के सिमेंट सिट को तोड़कर चोरी कर... - CG Sandesh

तुमगाँव : विदेशी मंदिरा दुकान के सिमेंट सिट को तोड़कर चोरी करने का प्रयास, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत विदेशी मंदिरा दुकान के सिमेंट सिट को तोड़कर चोरी करने का प्रयास जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अमित राय ने पुलिस को बताया कि विदेशी मदिरा दुकान सिरपुर में सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ है. 08 अगस्त 21 को वह सिरपुर विदेशी मदिरा दुकान को 10 बजे से बंद किया और घर चला गया. 09 अगस्त 2021 को जब वह विदेशी मदिरा दुकान सुबह 08 बजे सटर खोला तो देखा कि काउंटर रूम में स्थित लाकर जो दीवाल में इटों एवं सीमेंट से जुडा है ईटों व सीमेंट का जोड पूरी तरह टूटा हुआ था तथा इसके लाक को भी तोडने का प्रयास किया गया है परंतु टूटा नहीं दुकान के भंडार रूम की छत को सीमेंट के सेड से बना हुआ है वो टूटा हुआ था यह देखकर उसने अपने आबकारी प्रभारी अधिकारी तथा पुलिस को उक्त घटना से अवगत कराया कुछ देर बाद आबकारी की टीम मदिरा दुकान में पहुंचकर जांच किये जाने पर पाये कि मदिरा दुकान से नगद व मदिरा की अज्ञात आरोपीयों द्वारा चोरी नहीं कर पाये.

जिस संबंध में आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 457,380,511 भादवि घटित होना पाये जाने से अपराध धारा पंजीबध्द किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें