तेन्दुकोना : अनियंत्रित होकर पुल के नीचे मोटर सायकल सहित घिर... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : अनियंत्रित होकर पुल के नीचे मोटर सायकल सहित घिर जाने से ईलाज के दौरान दो लोगो की मौत, मामला दर्ज.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत पर्रीखार मोड़ के पास पुलिया में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे मोटर सायकल सहित घिर जाने से ईलाज के दौरान दो लोगो की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मृतक परदेशी राम नेताम पिता जग्गू राम नेताम उम्र 65 वर्ष साकिन धनोरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया जांच दौरान 07 फरवरी 2021 को मृतक खोलबाहरा दीवान पिता धिरसिंग दीवान उम्र 43 साल ग्राम धनोरा के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06C6302 CD DELUX मोटर सायकल से घोघरा की ओर घुमने गये थे मोटर सायकल को खोलबाहरा चला रहा था उसके पीछे सीट में परदेशी राम नेताम बैठा हुआ था जो वापस घर आते समय पर्रीखार के पास मोड़ से लगे पुलिया में मोटर सायकल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण मोड़ में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे मोटर सायकल सहित घिर जाने से परदेशी राम के सिर में अंदुरूनी चोट लगने व खोलबाहरा के सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से घायल अवस्था में CHC पिथौरा ले गये जहां प्राथमिक उपचार पश्चात दोनो को रिफर करने पर रायपुर मेकाहारा अस्पताल व डी के एस अस्पतला रायपुर ले गये जहां ईलाज दौरान परदेशी राम का दिनांक 08 फरवरी 21 व मोटर सायकल चालक खोलबाहरा का 10 फरवरी 21 को मृत्यु हो जाना व घटना के लिए खोलबाहरा को जिम्मेदार होना बताया गया.

आरोपी मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें