बिजली दर वृद्धि को लेकर आज लोरमी में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्र... - CG Sandesh

बिजली दर वृद्धि को लेकर आज लोरमी में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया....

छत्तीसगढ़ में बिजली की दर में बढ़ोत्तरी को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने आज बिजली बिल की बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए आज मुंगेली चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना बस स्टैंड से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुंगेली चौक पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव तोखन साहू ने कहां कि कोरोना के कारण जहां लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ऐसे समय मे राज्य सरकार को जनता को राहत देने वाला फैसला करना चाहिए

 जिसके विपरीत राज्य सरकार प्रदेश की जनता को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को 8 से 10% की बढ़ोतरी कर हलकान कर जनता की कमर तोड़ने पर उतारू है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के हित में जब जब जरूरत पड़ेगी रोड की लड़ाई लड़ने तैयार हैं हालांकि पुतला दहन करते वक्त मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर
धक्का-मुक्की भी हुई कार्यक्रम में मुख्य रूप से तोखन साहू, लक्ष्मीसेवक पाठक,गुरमीत सलूजा,धनेश साहू,विनय साहू,प्रदीप मिश्रा,घनश्याम खत्री,दिनेश साहू,वीरेंद्र गुप्ता,रवि शर्मा,शैलेन्द्र जायसवाल, विश्वास दुबे,राजेन्द्र साहू,सुशील यादव,अभिषेक पाठक,पुरषोत्तम राजपूत,राम साहू,संदीप सोनी,तामेश्वर साहू,दरबारी यादव, श्रेय त्रिपाठी, मुकुल तिवारी, सूरज रजक,गोलू विश्वकर्मा,एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें