बागबाहरा : शासकीय आवास के सामने से मोटर साइकल चोरी, मामला दर... - CG Sandesh

बागबाहरा : शासकीय आवास के सामने से मोटर साइकल चोरी, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत शासकीय आवास के सामने से मोटर साइकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नितीन लहरे ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 01 भानपुर तहसील के सामने शासकीय आवास G1/02 में रहता है सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर बागबाहरा में पदस्थ है. उसके पास एक काला कलर का बजाज प्लसर मो0सा0 क्रमाक CG 28 M 0427 है जिसमें प्रतिदिन कार्यालय ड्यूटी में जाता है. ड्यूटी के बाद से उक्त मो0सा0 से आकर अपने निवास के सामने सीसी रोड किनारे खडी करता है. 07 अगस्त 2021 को सुबह 10/30 बजे अपने उक्त मो0सा0 से रोज की भांति कार्यालय गया एवं शाम को 06/00 बजे वापस आकर मो0सा0 को हमेशा की तरह घर के समाने लाक करके खडी कर दिया था, वह सुबह करीबन 10/00 के आसपास अपने घर से बाहर निकलकर देखा तो उसका मो0सा0 नही था जिसे आसपास खोजबीन किया नही मिलने पर वह अपने उपर वाले प्रशांत जाल के कमरे के सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरा को जाकर उसके साथ देखा तो 08 अगस्त 2021 के ठीक प्रात: 04/05 बजे एक व्यक्ति जो अपने मुह में एक सफेद रंग का मास्क पहना है उसका मो0सा0 प्लसर क्रमांक CG 28 M 0427 में एक दुसरा चाबी लगाकर लाक को खोलने का प्रयास किया नही खुलने पर लाक को पैर से तोड कर उसके मो0सा0 प्लसर क्रमांक CG 28 M 042कीमती 40,000 रूपये को वहीं अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें