बसना : तेज रफ़्तार मोटर साइकल के ठोकर से व्यक्ति को हाथ,पैर, सिर, में लगी चोट, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम बिजराभांठा में तेज रफ़्तार मोटर साइकल के ठोकर से व्यक्ति को हाथ,पैर, सिर, में लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हीरानंद चौहान ने पुलिस को बताया कि 03 अगस्त 2021 को उसके पिताजी बैल चराने जा रहे थे कि ग्राम बिजराभांठा के युक्ति पटेल के निर्माणाधीन मकान के सामने रोड किनारे जा रहे थे कि भंवरपुर तरफ से आ रहे उक्त वाहन क्रमांक CG 06 GA 3814 का चालक पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है । जिससे उसके पिताजी के दोनों पैर, सिर, कमर, हाथ में चोट लगा है । जिसका इलाज नर्सिंग होम बसना में भर्ती किए थे रिफर करने पर मेकाहारा रायपुर में ईलाज चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279,337 भादवि का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें