सरायपाली : आरोपी के घर से 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 10 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना पर ग्राम रिसेकेला पहुंचकर आरोपी शोभनाथ डड़सेना पिता मायाधर डड़सेना उम्र 51 वर्ष सा0 रिसेकेला थाना सरायपाली के कब्जे से एक 10 लीटर के प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं एक 05 लीटर के प्लास्टिक जरीकेन में भरा 05 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कुल 15 लीटर महुआ शराब किमती 3000रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया।
इसी तरह सरायपाली पुलिसकी की टीम ग्राम रिसेकेला पहुंचकर आरोपी खिरोद डड़सेना पिता शिवलाल डड़सेना उम्र 23 साल सा0 रिसेकेला थाना सरायपाली के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग के जरीकेन में भरा 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब किमती 2000रू.को गवाहो के समक्ष जप्त किया।
आरोपीयो के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।