पटेवा : खेत का काटा को क्यो हटाया कहकर चार लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेकेल कला में खेत का काटा को क्यो हटाया कहकर चार लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ऋषभ टंडन ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त 2021 को शाम करीबन 07-30 बजे वह अपने घर से अपने पिताजी के लिये खाना लेकर बाडी जा रहा था उसी रास्ते में मिलिन गिलहरे के द्वारा अपने खेत के सामने काटा लगा लिया था जिसे उक्त काटा को हटा कर वह अपने बाडी गया और वापस आ रहा था कि मिलिन के घर के सामने गली में पहुंचा था कि मिलिन गिलहरे मेरे खेत के सामने लगे काटा को क्यो हटाया कहकर गुस्सा और आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा तब मिलिन का भाई चन्द्रप्रकाश एवं बालक दास गिरलहरे तथा जगेश्वर मन्नाडे के द्वारा काटा हटाने की बात को लेकर सभी एकराय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लकडी के डंडा से मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मिलिन गिलहरे के द्वारा रापा के बेठ लकडी के डंडा से मारपीट किये है जिससे उसे दाहिने गाल, नाक के उपर, बाये पैर के घुटना के नीचे एवं दाहिने हाथ के कलाई के पास चोट लगकर दर्द होना बता रहा है। लडाई झगडा की आवाज को सुनकर अश्वनी टंडन एवं राकेश टंडन तथा टेटकू मन्नाडे आये और बीच बचाव करने लगे तो वे सभी लोग अश्वनी एवं राकेश टंडन के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गये थे घटना अश्वनी टंडन एवं राकेश टंडन तथा टेटकू मन्नाडे देखे सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.