खल्लारी : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामल... - CG Sandesh

खल्लारी : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया बिंझवारपारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थिया ने पुलिस को बतायी कि उसकी चार बेटी व दो लडका है। उसकी छोटी लडकी उम्र 16 साल 09-10 अगस्त 2021 के मध्य रात्रि में उसके घर खम्हरिया से रितेश यादव निवासी बेलसोंडा महासमुंद के बहकावे में आकर बिना बताये उसके साथ घर से कहीं चली गयी है। उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें