सिंघोड़ा : चाचा ने भतीजे से लडाई झगडा कर पत्थर से किया हमला, ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : चाचा ने भतीजे से लडाई झगडा कर पत्थर से किया हमला, मामला दर्ज.

थाना सिंघोड़ा अंतर्गत मुण्डापारा छुईपाली में चाचा ने भतीजे से लडाई झगडा कर पत्थर से किया हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सगुना कुंवर ने पुलिस को बतायी कि 10 अगस्त 2021 के शाम को उसका बेटा सत्यानंद कुंवर अपने चाचा गुरूदेव कुंवर के साथ बस्ती तरफ गांव में गया था जो गांव का पटेल सिदार उसका बेटा सत्यानंद कुंवर को उसके घर लेकर आया सत्यानंद के सिर में चोट लगा हुआ था खुन निकल रहा था। उसका बेटा सत्यानंद को पुछा तुम्हे कौन मार दिया है तब सत्यानंद बोला चाचा गुरूदेव कुंवर मुण्डापारा छुईपाली में पटेल सिदार घर के पास गली में उसके साथ लडाई झगडा किया और उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर पत्थर से उसके सिर में मार दिया। उक्त बात की पुष्टि पटेल सिदार ने भी किया एवं घटना को विजय मुण्डा, पटेल सिदार को देखना सुनना बताया। सत्यानंद के सिर में चोट लगा हुआ था खुन निकल रहा था। 112 वाहन से सत्यानंद कुंवर को ईलाज के लिए सरायपाली सरकारी अस्पताल लेकर गये । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें