शासकीय प्राथमिक शाला परसवारा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
लोरमी शासकीय प्राथमिक शाला परसवारा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है सरपंच प्रतिनिधि सलीम खान, शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तोरण ध्रुव, संकुल समन्वयक रोहित साहू, ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया शिक्षकों व अतिथियों ने स्मार्ट क्लास की महत्ता व उपयोगिता के विषय में बच्चों और उनके माता-पिता को बताते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में ग्रामीण बच्चे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पीछे न रहे और उनका उपयोग कर अपने जीवन को नई उड़ान दें। इससे उनके ज्ञान का विस्तार होगा। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में स्मार्ट क्लास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नए तरीके से शिक्षा अध्ययन करने में उनकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही बच्चों को स्लेट,माक्स व चॉकलेट वितरण किया गया इस अवसर पर उप सरपंच प्रतिनिधि मन्नु यादव, प्रधानपाठक ज्ञानी ध्रूव, शिक्षक हुकुम सिंह, गजेंद्र घुमसरे, रोजगार सहायक रमाकांत ध्रुव ,महिला समूह सचिव राजकुमारी ध्रुव विशवासा यादव, सहित पालकगण उपस्थित रहे.
