बसना : पारिवारिक विवाद को लेकर सास को हाथ मुक्का एवं लाठी से मारपीट, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम दलदली चनाट के पास पारिवारिक विवाद को सास को गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लाठी से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भागीरथी यादव ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2021 को उसके साढू हेमंत बंछोर द्वारा फोन कर सास सीताबाई सहिस को घर आने के लिए कहा तो वह उसके सास के साथ हेमंत बंछोर के घर ग्राम जोगीदादर गये । जोगीदादर से वह उसकी सास एवं साढू चारभांठा गये थे । चारभांठा में खाना खाकर जोगीदादर वापस वह उसकी सास एवं उसके साढू मोटर सायकल से आ रहे थे कि ग्राम दलदली चनाट बीच रोड के पास परिवारिक विवाद को लेकर उसकी सास एवं साढू हेमंत बंछोर गाडी मे ही बैठे बैठे बहस बाजी हो रहे थे । मोटर सायकल को रोककर वह हेमंत बंछोर को समझाने लगा तभी उसकी सास सीताबाई को उसके साढू द्वारा गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं उसके साढू द्वारा सेनहा झाड के डंगाल को तोडकर उसके सास के सिर मे मार दिया जिससे चोंट आई है व खून निकला है एवं वही से उसका साढू मारकर भाग गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.