महासमुंद : अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा तोडकर LED टीवी0 पार कि... - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा तोडकर LED टीवी0 पार किया.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं 06 नयापारा में अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा तोडकर LED टीवी0 पार किया जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्यारे लाल साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी बडी लडकी हेमलता साहू एक वर्ष पूर्व 15 मार्च 2020 को महासमुन्द दशमेश इंटरप्राईजेस से LED टीवी0 क्राईउन कम्पनी का 32 इंच का खरीदी थी जिसे उसके घर के कमरे के अंदर दिवाल में लगाये थे। 09 अगस्त 2021 को शाम करीब 09 बजे सब लोग खाना खाकर सोये थे वह रात्रि करीब 12.30 बजे लघु शंका के लिये उठा था उसके बाद दरवाजा बंद कर फिर सो गया था सुबह 10 अगस्त 21 को उठकर देखा तो उसके घर में लगे LED टीवी0 नही था उसे कोई अज्ञात चोर दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। LED टीवी0 करीबन 7000/- का है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें