पिथौरा : चना मुर्रा ठेला लगाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
पिथौरा : चना मुर्रा ठेला लगाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 11 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम गोपालपुर व मेमरा रोड किनारे एक व्यक्ति चना मुर्रा ठेला लगाकर शराब पिला रहा है मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ ग्राम गोपालपुर मेमरा रोड पहुंचकर घेराबंदी किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोतीलाल सिदार पिता बैकुंठ सिदार उम्र 55 साल साकिन गोपालपुर बताया. आरोपी के कब्जे से एक देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल वाली शीशी में भरी 90 एमएल कीमती 40 रूपये एवं तीन नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
सरायपाली : महलपारा से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 11 अगस्त 2021 को मुखबीर से सुचना मिला कि महलपारा वार्ड नं0 02 सरायपाली में उमेश महापात्र नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर परछी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रखा है व ग्राहको का इंतजार कर रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ उक्त जगह में दबिश दिया जहां पर घर के बाहर एक व्यक्ति एक सफेद रंग का झोला पकड कर बैठा था नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश महापात्र पिता स्व0 टंकधर महापात्र उम्र 47 वर्ष सा0 वार्ड नं0 02 महलपारा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के झोला में रखा 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल 3600 एमएल कीमती 1600 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।