कोमाखान : सट्टा खिलाने वाले पान दुकान संचालक पर कार्यवाही. - CG Sandesh

कोमाखान : सट्टा खिलाने वाले पान दुकान संचालक पर कार्यवाही.

कोमाखान पुलिस को 11 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नर्रा के साहू पान दुकान के संचालक अपने पान दुकान में अंको पर रूपये पैसे का हार जीत का लोगो से दांव लगवा कर सट्टा नामक जुआ खिलवा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर पान दुकान के संचालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम जनक राम साहू पिता स्व. भागीरथी साहू उम्र 36 साल ग्राम नर्रा थाना कोमाखान का निवासी होना बताया. 05 नग सट्टा पट्टी जिसमें 5000 रूपये का नंबरो पर दांव लगा, मोबाईल के व्हॉटस एप्प में 5000 रूपये का सट्टा दांव लगा, नगदी रकम 2000 रूपये, 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 7000 रूपये, 01 नग पेन को जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें