कोमाखान : फार्म हाऊस से सबमर्सिबल पम्प चोरी मामला दर्ज.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम कोमाखान में फार्म हाऊस से सबमर्सिबल पम्प चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गणेश साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम कोमाखान स्थित मेघु चन्द्राकर बागबाहरा वाले के फार्म हाऊस 25 एकड़ कृषि भूमि को कृषि कार्य के लिये रेगहा पर लिया है. जिस पर धान का फसल लगाया है । फार्म हाऊस के कुंआ में सिचाई हेतु सबमर्सिबल पम्प लगाया था । फसल की देख रेख करने के लिये 10 अगस्त 2021 के रात्रि 09:00 बजे तक वह फार्म हाऊस में रूका हुआ था । 11 अगस्त 2021 को सुबह 07:00 बजे फार्म हाऊस आकर देखा तो कुंआ में लगा सबमर्सिबल पम्प स्वागत कंपनी का जिसका सिरियल नंबर 104585 लगा हुआ था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है चोरी गई सबमर्सिबल पम्प का कीमत 17850 रूपये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.