पटेवा : घर का ताला तोड़ कर आलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिन्दौली में घर का ताला तोड़ कर आलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शशि बाई मारकण्डे ने पुलिस को बतायी कि उसका 11 अगस्त 2021 को सुबह करीब 08/30 बजे उसका पति शासकीय अस्पताल पटेवा चला गया वह घर में बच्चों के साथ थी करीब 09/00 बजे कारमेल स्कूल छिन्दौली से बच्चों को ले जाने के लिए वेन आने पर अपने लड़का आर्यन को तैयार कर वेन से स्कूल भेजने के बाद अपने घर में ताला लगाकर चाबी दरवाजा के ऊपर रखकर पड़ोस के महिला लक्ष्मी बाई एवं मंजू बाई के साथ गांव के तालाब नहाने गई थी । साथ में घर से साबुन ले जाने भूल गई थी तब लक्ष्मी बाई के लड़का खगेश्वर को साबुन लेने के लिए अपने घर भेजी कुछ देर बाद खगेश्वर वापस तालाब आकर बताया कि तुम्हारे घर का दरवाजा खुला हुआ है तब वह बिना नहाए करीब 09/30 बजे अपने घर आकर देखी तो घर के सामने के दरवाजा में लगा ताला खुला हुआ था घर अन्दर जाकर देखी तो घर के अन्दर रखे आलमारी का दरवाजा एवं लाकर खुला हुआ था आलमारी के लाकर को चेक किया तो लाकर में रखे उसका एक सोने का हार, एक जोड़ कान का सोने का झुमका एवं एक नग सोने की फुल्ली, एक नग सोने का लाकेट तथा एक जोड़ी चांदी का पायल एवं नगदी 1000 रूपये नहीं था । कोई अज्ञात व्यक्ति मकान के दरवाजा का ताला खोलकर मकान अन्दर घुसकर आलमारी के लाकर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.