तेन्दुकोना : तेज रफ़्तार मारूति वेन के ठोकर से ईलाज के दौरान ... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : तेज रफ़्तार मारूति वेन के ठोकर से ईलाज के दौरान बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज.

थाना तेन्दुकोना अंतर्गत को तेज रफ़्तार मारूति वेन के ठोकर से ईलाज के दौरान बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अशोक यादव पिता पुनीत राम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन डिगेपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया जांच के दौरान मृतक अशोक यादव मो. सा. CT100 क्र. CG06GM-9463 से तेन्दकोना होते घर डिगेपुर पिथौरा जा रहा था तभी पीछे से आ रहे मारूति वेन क्र CG04MG-0203के चालक राकेश यादव पिता रामलाल यादव साकिन बागबाहरा के द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मृतक के मो. सा. को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक के सिर, कमर पेट दोनो पैर में चोट आने से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना व अस्पताल में ईलाज दौरान मृत्यु हो जाना बताया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें