तुमगांव : टॉवर का सेंटर रूम का दरवाजा तोड़ कर 24 नग बैटरी, ट्... - CG Sandesh

तुमगांव : टॉवर का सेंटर रूम का दरवाजा तोड़ कर 24 नग बैटरी, ट्रांसफार्मर एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में टॉवर का सेंटर रूम का दरवाजा तोड़ कर 24 नग बैटरी, ट्रांसफार्मर एवं केबल वायर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कुलेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि तुमगांव में स्थित ATC टावर में टेकनिशयन के पद पर कार्यरत है. 10 अगस्त 201 के रात्रि करीबन 10.00 बजे वरूण कुमार C.E. महासमुंद के द्वारा फोन से सूचना दिया कि साईट डाउन है तथा साईट डाउन को देखकर आने के लिए कहने पर वह और उसका भाई वेदप्रकाश के साथ साइट डाउन को देखने गया सेल्टर रूम का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर घुसकर देखा टावर की बैटरी चालू था रिजेक्ट बैटरी 24 नग जो अलग से रखा था वह नहीं था। ट्रांसफार्मर बैटरी केबल वायर नहीं था जिसकी सूचना वह C.E. को दिया 11 अगस्त 2021 को C.E. साहब के साथ पुन: देखा तो अज्ञात चोर द्वारा सेल्टर रूम के ताला को तोडकर अंदर घुसकर 24 नग बैटरी कीमती 24,000रूपये ट्रांसफार्मर 10,000रूपये वायर केबल 2000 रूपये कुल जुमला 36,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि का पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें