रायगढ़: गाड़ी अनलोड करते समय एक ग्रामीण आया चपेट में, मौत के ब... - CG Sandesh

रायगढ़: गाड़ी अनलोड करते समय एक ग्रामीण आया चपेट में, मौत के बाद गुस्से में ग्रामीण कर रहे हंगामा...पुलिस पहुंची मौके पर..

दर्रामुड़ा गांव स्थित एसकेएस पावर प्लांट में गाड़ी अनलोड करते समय एक स्थानीय ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्यद्वार पर पहुंचकर हंगामा किया है। खबरों के मुताबिक हंगामा अब भी जारी है।

बताया जाता है कि दर्रा मुड़ा गांव का निवासी गौतम पटेल वहीं के एसकेएस पावर प्लांट में मजदूरी का काम करता था। आज जब वहां काम करने गया तो ट्रेलर से समान उतारा जा रहा था। लेकिन एक वजनी समान गिर जाने से गौतम पटेल उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीण गुस्से से प्लांट तृक पहुंच गए। स्थानीय भूपदेवपुर पुलिस भी सूचना के बाद पहुंची है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें