मरवाही विकासखंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के... - CG Sandesh

मरवाही विकासखंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए शिविर का किया गया आयोजन

कार्यालय सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ निराश्रितों एवं निर्धन व्यक्तियों की सहायता नियम 1999 यथा संशोधित दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अंतर्गत अस्थि बाधित दिव्यांगों के प्रमाणीकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र जनरेट और यूनिक आई.डी. कार्ड बनाने हेतु समाज कल्याण विभाग जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा विकासखण्ड मरवाही के ग्राम पंचायत मेढुका में विगत दिवस शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में कुल 56 दिव्यांग उपस्थित हुए जिनमें से 28 अस्थि बाधित दिव्यांगों का प्रमाणीकरण किया गया एवं सभी दिव्यांगों के यूनिक आई.डी. कार्ड जनरेट करने के लिए आवेदन फार्म लिया गया, साथ-साथ सहायक उपकरण वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि अगामी सप्ताह में भी विभिन्न विकासखण्डों में शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में विकासखण्ड मरवाही के दिव्यांग मितान, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक पुर्नवास सहायक तथा स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें