बागबाहरा : डिजायर कार में 50 किलो गांजा के साथ 04 गिरफ्तार. - CG Sandesh

बागबाहरा : डिजायर कार में 50 किलो गांजा के साथ 04 गिरफ्तार.

थाना बागबाहरा पुलिस को 11 अगस्त 2021 के 10/20 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की डिजायर कार क्र UP 33 BL 3465 में अवैध रूप से गांजा लेकर रेवा मोंगरापाली की ओर से खोपली पडाव की ओर आ रही है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर खोपली पड़ाव के लिए रवाना हुआ खोपली पड़ाव टीकाराम के पान दूकान के सामने पहुचे और घेरांबदी किया थोडी देर इंतजार करने के बाद रेवा मोंगरापाली की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार क्र UP 33 BL 3465 आया जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया जिसमें चार व्यक्ति सवार थे नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम अनुरूध्द सिंह पिता त्रिभुवन बहादूर सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम रासी थाना सरेनी जिला रायबरेली उ0प्र0 ,एवं ड्रायवर के बगल सीट में बैठै व्यक्ति द्वारा अपना नाम संजय कुमार सोनी पिता श्रीराम सोनी उम्र उम्र 35 वर्ष साकिन मिश्रपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ उ0प्र0 ,एवं पीछे बैठै व्यक्ति द्वारा अपना अपना नाम शिवम सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम रासी थाना सरेनी जिला रायबरेली उ0प्र0 ,सचिन सिंह पिता शिव बरन सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन साण्डी थाना लालगंज कोतवाली जिला रायबरेली उ0प्र0 का रहने वाला बताया.

उक्त आरोपीयो के कब्जे से से उक्त मशरूका 49 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 50 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 500000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर डीजायर कार .क्र. UP-33 BL-3465 किमती 500000 रू. मे परिवहन करते समय पकड़े गये ‍जिनके कब्जे से 06 नग मोबाईल किमती 22000 रू. एवं नगदी रकम 2100 रू. जुमला किमती 1024100 रू. को जप्त किया गया.

आरोपीगणो अनुरूध्द सिंह, संजय कुमार सोनी, शिवम सिंह एवं सचिन सिंह के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें