पिथौरा : रोड क्रास कर रहे व्यक्ति को बाइक के ठोकर मारने पर स... - CG Sandesh

पिथौरा : रोड क्रास कर रहे व्यक्ति को बाइक के ठोकर मारने पर सिर एवं पैर में लगी चोट, मामला दर्ज.

थाना पिथौरा ग्राम टप्पासेवैया में रोड क्रास कर रहे व्यक्ति को बाइक के ठोकर मारने पर सिर एवं पैर में लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हरेन्दर भगत पुलिस को बताया कि 09 अगस्त 2021 के लगभग 19.42 बजे उसका बडा भाई चैत भगत पिता धरीक्षण भगत उम्र 59 वर्ष जो टप्पासेवैया में कलकत्ता मोटर गैरेज में वाहन मैकेनिक का काम करता है जो रोड को क्रास कर अपना दुकान टप्पासेवैया जा रहा था कि पिथौरा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 6977 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक मोटर सायकल चलाकर रोड क्रास कर रहे चैत भगत को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है जिससे सिर एवं पैर में चोंटे आई है जिसे ईलाज हेतु एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है जिसका ईलाज चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें