सरायपाली : बिजली करंट लगने से 14 साल की लड़की की हुई मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतिका कु0 भारती सिंह पिता अभिमन्यु सिंह उम्र 14 साल साकिन तिलईपाली थाना सरायपाली का जांच पर पाया गया कि मृतिका 15 जुलाई 2021 को सुबह लगभग 09.00 बजे नरेश पटेल के कटंगगुडा खार बैंगन बाडी में काम करने मृतिका कु0 भारती सिंह अपनी बडी बहन कु0 दिव्या सिंह के साथ गयी थी साथ में गांव के अन्य तीन, चार लोग नरेश पटेल के बैंगन बाडी में काम करने गये थे. लगभग दोपहर 03.00 बजे काम खत्म करने के पश्चात बैंगन बडी मेड के पास सागौन पेड के नीचे बैठे थे कि नरेश पटेल द्वारा बैंगन बाडी की चारो ओर सुरक्षा के लिये सीमेंट का खंभा गडाया था तथा खंभा में चारो ओर जीआई तार लपेटा था जिसे बैटरी के जरिये सर्विस वायर में जोडकर करेंट लगाया था तथा बैंगन बाडी में अलग से सर्विस वायर भी अवैध रूप से लगाया था कि मृतिका कु0 भारती सिंह द्वारा उक्त सर्विस वायर के चपेट में आने से करंट लगने से बांये हाथ के पंजा में चोट आई थी जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये थे जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर कु0 भारती को मृत घोषित कर दिया था।
मृतिका बिजली करेंट के चपेट में आने से मृत्यू हुई थी आरोपी नरेश पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 52 साल साकिन तिलाईपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद द्वारा गलत तरिके से बिजली कनेक्शन लगाया था जिसका कृत्य उपेक्षापूर्ण कृत्य(लापरवाही पूर्वक) में सम्मिलित है। आरोपी द्वारा इस प्रकार उपेक्षापूर्ण कारित करना मृतिका कु0 भारती सिंह के मृत्यू कारित करने के लिए उत्तरदायी है कि जांच पर अभियुक्त नरेश पटेल द्वारा अपराधिक कृत्य करना पाया गया है जो कि आरोपी के विरूद्ध धारा- 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।