तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वालो पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को 12 अगस्त 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार अछोला शराब भट्ठी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर जीवन धृतलहरे पिता पन्ना लाल धृतलहरे उम्र 29 वर्ष साकिन अछोला थाना तुमगांव अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देश प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह पुलिस को अछोला शराब भट्ठी के पास आरोपी ओंमकार धीवर अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।