सिंघोड़ा : पैसे की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला द... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पैसे की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जामदलखा मे पैसे की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संजय प्रधान ने पुलिस को बताया कि स्वीटी मेडिकल एजेंसी सरायपाली में कम्युटर आपरेटर का काम करता है. 12 अगस्त 2021 को ग्राम जामदलखा में ग्रामीणों के द्वारा मछली ठेका के पैसा के संबंध में बीच गली हनुमान मंदिर के सामने मिटिंग रखी गयी थी जिसमें ग्रामीण लोग उपस्थित थे कि इसी दौरान गांव का महेन्द्र भीम, मंगल सिंह और रूपेश भीम द्वारा पैसे की बात को लेकर वाद विवाद करने लगे एवं महेन्द्र भीम द्वारा आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर बैठे प्लास्टिक की कुसी से उसके सिर में वार कर दिया एवं मंगल सिंह और रूपेश भीम द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं जिससे उसके सिर में चोट लगा है खुन बहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें