सिंघोडा : वाहन चेकिंग के दौरान इंडिगो कार से 40 किलो गांजा क... - CG Sandesh

सिंघोडा : वाहन चेकिंग के दौरान इंडिगो कार से 40 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.

सिंघोडा पुलिस को 12 अगस्त 2021 को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दीगर प्रांत से छत्तीसगढ आने वाले वाहनो की चेकिंग एवं बिना मास्क पर कार्यवाही हेतु अंतर्राज्यीय चेकिंग पाईण्ट NH53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहूंचकर उडिसा की ओर से आ रही वाहनो की चेकिंग के दौरान लगभग 13:10 बजे उडीसा तरफ से एक सिल्वर रंग का इंडिगो कार बिना नंबर की चेकिंग पाईंट पर आया जिसे वाहन को रोड किनारे लगाने इशारा करने पर वाहन चालक अपने वाहन को छोडकर खेत की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा दौडाकर पकड कर लाया गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अवधेश मिश्रा पिता रविन्द्र प्रसाद मिश्रा ग्राम रामपुर सोइरी जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया जिसे वाहन छोडकर भागने का कारण पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर वाहन में गांजा होना बताया। आरोपी के कब्जे से उक्त मशरूका 39 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 40 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 400000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर टाटा इंडिकों बिना नंबर कार कीमती 5 लाख रू.मे परिवहन करते समय पकड़े गये ‍जिनके कब्जे से 01 नग मोबाईल किमती 8000 रू. जुमला किमती 9,08000 रू. को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें