राज्यसभा सदन में हुये महिला कांग्रेस सांसद के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर महिला कांग्रेसीयों के द्वारा नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया, मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये
लोरमी: मानसुन सत्र के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे और मार्सल के द्वारा किये धक्का मुक्की में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम और छाया वर्मा को चोट लगी है, जहाॅ सांसद फुलोदेवी नेताम के हाथ, कमर में चोट आयी है जिसके विरोध में मुॅगेली जिला महिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला ब्लाॅक कांग्रेस लोरमी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संसद में हुए महिला सांसदो के कृत्य की निंदा किये इस दौरान नगर के विश्राम गृह के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान महिलाओ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी, भुपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाये।
फुलो देवी नेताम व छाया वर्मा के साथ किस तरह का कृत्य किया गया, संसद में हुए धक्का मुक्की में फुलो देवी को चोट लगी है पवित्र सदन में प्रजातंत्र को जिस तरह शर्मसार किया गया है इसका हम विरोध करते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओ को सम्मान नहीं कर सकते तो देश क्या चलायेगे। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खुशबु आदित्य वैष्णव ने कहि कि भारत देश में 70 वर्षो में जो आज तक कृत्य नहीं हुया लोकतंत्र शर्मसार नहीं हुयी थी वो लोकतंत्र आज शर्मसार हुयी है, छत्तीसगढ़ महिला सांसद फुलो देवी नेताम व छाया वर्मा के साथ सदन में अभद्र व्यवहार किया गया है, मोदी सरकार से पुछना चाहुॅगी जिस देश में महिला सांसद सुरक्षित नहीं है तो बाकी देश की महिलाओ का क्या सम्मान होगा।
इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष हेमिन मंगेशकर, मीना पाटले, सगीरा खान, सरिता त्रिपाठी, सविता पाठक, शीतला जायसवाल, मीना मार्कण्डे, मीना मानिकपुरी, रूसीयन सेन्ड्रे, ज्योति वैष्णव, उर्वशी पाण्डेय, शीतला यादव सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।