भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा गोड़खाम्ही ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा गोड़खाम्ही अध्यक्ष तामेश्वर साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुड़िया चौकी के वास्तविक स्थिति को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर खुड़िया चौकी को यथावत रखने के लिए आग्रह करते हुए बताया कि लोरमी थाना अंतर्गत खुड़िया चौकी की स्थापना 2014 में क्षेत्र में बढ़ते लकड़ी तस्करी ,मवेशी तस्करी ,शराब तस्करी को देखते हुए खोला गया है साथ ही अभी नक्सली प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया चौकी के स्थान पर खुड़िया चौकी को थाना बनाना था लेकिन आज चौकी को सहायता केंद्र बना दिया गया है जिसके कारण आज क्षेत्र में पुनः अपराध बढ़ गया है खुड़िया चौकी से आने वाले ग्रामों में कुछ अज्ञात लोगों को देखा गया है जिसकी बोली भाषा राज्य की नहीं लगती है एवं क्षेत्र में आए दिन लूटपाट ,मारपीट होता रहता है तथा क्षेत्र में अज्ञात लोगों को देखने के कारण क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है तथा आसपास जितने नए लोग निवास कर रहे हैं तथा लोगों के द्वारा क्षेत्र की वन भूमि को कब्जा करने के उद्देश्य से पर्यावरण को बहुत क्षति हो रही है इनका जाति निवास प्रमाण ,आधार कार्ड का गहन अध्ययन कर उचित कार्रवाई करें।
चौकी बंद करते हैं तो लोरमी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे क्योंकि जनहित को ध्यान में रखते हुए चौकी का मांग किया गया था और खुड़िया चौकी अति संवेदनशील है खुड़िया क्षेत्र जंगल से लगा हुआ है और स्थानीय स्थिति से अवगत है फिर भी शासन के द्वारा चौकी को बंद करने के लिए आदेश दिया गया है जो समझ से परे है यदि सरकार आदिवासी एवं क्षेत्र की जनता का हितैषी है तो खुड़िया चौकी को यथावत रखे अपराधीयो को कम करना सरकार का उद्देश्य है तो सरकार को जहाँ आवश्यकता लगता है वहा चौकी खोलने की बात भारतीय जनता युवा मोर्चा गोड़खाम्ही अध्यक्ष तामेश्वर साहु ने कहा जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित विनोद यादव, दीपक निर्मलकर, राजु साहु, मुकेश साहु, मोहित साहु, वसीम अली, राम गोपाल साहु गणेश साहु आदि उपस्थित रहे