बागबाहरा : रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 13 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि रेल्वे स्टेशन चौक पटनायक पान दुकान बागबाहरा में प्रशांत पटनायक अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के सूचना पर घटनास्थल पहुचकर रेड कार्यवाही किये। सट्टा पट्टी लिख रहे प्रशांत पटनायक पिता स्व.प्रफूल्लचंद पटनायक उम्र 40 वर्ष साकिन थानापारा वार्ड नं 04 बागबाहरा, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद को सट्टा पट्टी लिखते रंग हाथों पकड कर आरोपी के कब्जे से 01. दो नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगा है, 2. सट्टा पट्टी लिखने का एक नग डाट पेन, 03. नगदी दांव पर लगे रकम 4230/ रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें