बागबाहरा : माँ बेटे के साथ हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट, माम... - CG Sandesh

बागबाहरा : माँ बेटे के साथ हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बागबाहरा अंतर्गत वार्ड नं0 11 में माँ बेटे के साथ हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मथुरा बाई सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त 2021 के रात्रि करीबन 11/00 बजे उसका बेटा राकेश सोनवानी और उसका दोस्त पप्पु साहू दोनों गौरा चौरा में बैठ कर अपने अपने मोबाईल को देख रहे थे वह उस समय घर में सोयी थी कि लडाई झगडा की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली तो देखी राजा कुलदीप उसके पुत्र राकेश सोनवानी को तुम कौन होते हो मुझे घर जाकर सो जाओ कहने वाले कहकर माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये जमीन पर पटककर मारपीट कर रहा था जिसे देख कर वह छूडाने गयी और उसके बेटे को क्यो मार रहे हो कहने पर राजा कुलदीन ने उसे भी हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट किया है मारपीट से उसके बेटे राकेश सोनवानी के दोनो पैर, गला में चोट आकर दर्द हो रहा है एवं उसके दाहिने पैर के घुटने में चोट लग कर दर्द हो रही है. उसके बेटे का ईलाज महासमुन्द में कराये है और अभी चलने में असमर्थ है मारपीट को पप्पु साहू देखे व सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें