सरायपाली : दारू बेचने के नाम से हमारे उपर शिकायत किये हो कहकर पति पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम देवलभांठा में दारू बेचने के नाम से हमारे उपर शिकायत किये हो कहकर पति पत्नी से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुनित सेठ ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त 2021 को शाम लगभग 7.00 बजे उसकी मम्मी उसके पिताजी को खाना खाने के लिए दे रही थी उसी समय गांव के गुलाब निषाद, विजय निषाद और पवन निषाद तीनों आये और पिताजी फागूलाल सेठ को उठाकर गली में ले गये और उसके पिताजी को तुम लोग दारू बेच रहे हो बोलकर हमारे नाम से थाना में शिकायत किये हो कहकर गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मार देंगे बोलकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये हैं। जिससे उसके पिताजी के चेहरा, सीना, दोनों पैर एवं हाथ में चोट लगा है तथा उसकी मम्मी सरस्वती सेठ छुड़ाने गई तो उसे भी मारपीट किये जिससे उसके जांघ में चोट आई है। घटना को मुंडू यादव और अभिमन्यू यादव व अन्य व्यक्ति देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.