सरायपाली : मोबाइल में अंको से सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते 02 व्यक्तियों पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 13 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि बस स्टैण्ड सरायपाली के पास तथा महलपारा सरायपाली में दो व्यक्तियों डिगेश्वर सिंह एवं टीकेश्वर सिंह राजपूत द्वारा अपने दुकान तथा मकान में मोबाइल में अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहें हैं पुलिस की टीम वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली पहुंचकर डिगेश्वर सिंह के मकान के पास जाकर दूर से देखा गया तो डिगेश्वर सिंह अपने मकान के बाहर परछी में बैठकर अपने मोबाइल में कुछ करते दिखा तथा उसी समय एक व्यक्ति उसके पास जाकर कुछ पैसे देते दिखने से मुखबीर के बताये अनुसार संदेह होने से पुलिस स्टाफ तत्काल वहां पहुंचकर मोबाइल लेकर देखा गया तो डिगेश्वर सिंह अपने वीवो कंपनी के मोबाइल के व्हाट्सअप एप्प को खोलकर देखने पर अंकों से रूपये पैसों का लेन देन का मैसेज कर सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में रूपये पैसे का दांव लगाकर अंको से सट्टा खिलाते पकड़े जाने पर आरोपी के कब्जे से एक नग वीवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल पुरानी इश्तेमाली किमती लगभग 3000रू., नगदी रकम 4400रू. तथा मोबाइल का स्क्रीनशाट 05 पन्ना जुमला मशरूका किमती 7,400 रू. को मौके पर समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को टिकेश्वर सिंह राजपूत द्वारा अपने दुकान एवं मकान में मोबाइल में अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेलाते पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक नग Vivo कंपनी का एंड्राइड मोबाइल पुरानी इश्तेमाली किमती 3000रू., नगदी रकम 6200रू., मोबाइल का स्क्रीनशाट 16 पन्ना जुमला किमती 9,200रू. को जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।