सांकरा : शराब पीने वालों को सामान मुहैय्या कराने वालो पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस 13 अगस्त 2021 को मुखबीर के सूचना मिली कि ग्राम कटंगतराई फारेस्ट नाका के पास एक आदमी अवैध रूप से शराब पीने वालों को सामान मुहैय्या करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां पुलिस वालों को देखकर पीने वाले भाग गये पिलाने वाला व सामान मुहैय्या कराने वाला मिला जिसका नाम पूछने पर अपना नाम दयानंद बुड़ेक पिता लोकनाथ बुड़ेक उम्र 32 साल साकिन कटंगतराई थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का बताया उसके पास 04 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच एवं 04 नग खाली झिल्ली का पैकेट हाथ भठ्ठी महुआ शराब का गंध आ रहा था जिसमें शराब नहीं था ।
इसी तरह पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम अंसुला से चारभांठा जाने के रोड किनारे महुआ पेड के नीचे एक आदमी अवैध रूप से शराब पीने वालों को सामान मुहैय्या कराते मिला. आरोपी नेपाल बरिहा पिता पण्डू बरिहा उम्र 22 साल साकिन अंसुला का बताया उसके पास 08 नग डिस्पोजल गिलास, 10 नग पानी पाऊच एवं 10 नग खाली पाऊच झिल्ली का जिसमें हाथ भठ्ठी महुआ शराब का गंध आ रहा था।
आरोपीयों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।