तेन्दुकोना : लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करान... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 13 अगस्त 2021 को आरोपी देवदास कुर्रे ग्राम हनुमानडीह बांध मेड़ पार में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी देवदास कुर्रे पिता पतिराम कुर्रे उम्र 19 साल साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से 110ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त किया गया.

इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस को आरोपी माधो राम साहू ग्राम घोघरा में लोगों को रावण भाठा चौक घोघरा में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी माधो राम साहू पिता नाथू राम साहू उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम घोघरा थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 100ml शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें