पिथौरा : शराब के नशे में  मारपीट करने पर लगी चोट, मामला दर्ज... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में मारपीट करने पर लगी चोट, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियापारा लहरौद शराब के नशे में मारपीट करने पर लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

घनश्याम विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के कन्हैया ध्रुव पिता केकसिंह ध्रुव के बीच पूर्व में आपसी विवाद चल रहा था इस संबंध में 14 अगस्त 21 के रात्रि 12 बजे कन्हैया ध्रुव द्वारा शराब के नशे में मां की बहन गंदी गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट किया जिससे उसके कमर एवं जांघ में चोट आया है. इस संबंध में 15 अगस्त को शाम 06 बजे गांव में बैठक रखा गया जिसमें कन्हैया ध्रुव द्वारा बीच बैठक में उसे एवं उसके लडके मोहन को जान से मारने की धमकी देकर चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें