हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला… मौत के 6-7 घण्टा बीतने बा... - CG Sandesh

हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला… मौत के 6-7 घण्टा बीतने बाद भी अभी तक नहीं आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट

जशपुर: मिली जानकारी केअनुसार शौच के लिए गए महिला को बुरी तरह से घायल किया है। वहीं एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला है। मामला जिले के वनपरीक्षेत्र तपकरा अंतर्गत ग्रामपंचायत केरसई के बंदरिनाचा जंगल की है। महिला की मौत को 6-7 घण्टा बीतने बाद भी अभी तक पोस्टमार्टम के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है, जो कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां घर से केरसई की और मोटरसायकल से जा रहे दम्पति को हाथी ने अपने चपेट में ले लिया है जिसमे पति मौके से सुरक्षित भाग निकलने में कामयाब रहा। वही महिला को हाथियों ने पटक पटक कर मार डाला।

वही एक महिला जो शौच के लिए घर से बहार गई हुई थी जिसे घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह भी गम्भीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है वन विभाग के एसडीओ नवीन निराला ने बताया कि घटना केरसई के बरटोली बस्ती की है । सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे 45 वर्षीय महिला बिजमती बाई पति रामकुमार निवासी बरटोली सड़क से गुजर रही थी तभी अचानक हाथी आ गए और महिला को खदेड़ना चालू कर दिए।महिला अपनी जान बचाने की कोशिश में भागते वक्त पैर में साड़ी फंसा और जमीन पर गिर पड़ी हाथी ने उसे अपने सूंड में लपेट लिया और पटकना शुरू कर दिया और तब तक पटकता रहा जब तक महिला की मौत नही हो गयी। वही उनके मोटरसायकल हीरोहोंडा स्प्लेंडर को भी हांथीयो ने अपने सूंड से तोड़ फोड़ कर कचुम्भर बनाया दिया है । वही दूसरी घटना रायमुंडा बस्ती की रहने वाली सुखों बाई पति -स्व.रामबिलास 55 वर्षीय महिला जो कि घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थी। उसके ऊपर भी हाथियों ने हमला किया लेकिन वह किसी तरह बच गयी परंतु उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वही प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया जा रहा कि मौत के 6 घण्टा बीतने बाद भी अभी तक बॉडी के पोस्ट मार्डम के लिए परिजन भटक रहे हैं। यहां कोई स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नही हैं। सम्बंधित अधिकारी को सूचना करने के बाद भी लेट लतिपि होना मानव अधिकार का हनन है।

वन विभाग के रेंजर अविनव नवीन निराला ने बताया कि अभी भी बरटोली रास्ते पर 3 हाथी जमे हुए है जिन्हें वनविभाग की गश्ती टीम भगाने की कोशिश में लगे है। वन विभाग तपकरा की टीम मौके पर मौजूद है । वही बताया जा रहा कि 3 हाथीयों के समूह से एक दतैल हाथी अलग केरसई बस्ती होते घांसीमुंडा की और भाग निकला है जिसे वन विभाग की गश्ती टीम खदेड़ने में लगी है ।

तत्कालीन सहायता मुवाज़ा के लिए वन विभाग के एसडीओ नवीन निराला एवं अविनव केसरवानी ने पीड़ित परिवार को 25 हजार दिए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें