पटेवा : 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 15 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रायतुम का चुडामणी सिंहा अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने होटल में जरकीन में देशी महुआ शराब रखा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहन को साथ लेकर रेड कार्यवाही कर आरोपी चुडामणी सिंहा पिता समारू सिंहा उम्र 40 साल साकिन रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से चार नग पांच पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकन में कुल 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 4000 रू0जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें