खल्लारी : 39 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त.
खल्लारी पुलिस को 15 अगस्त 21 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम पचेडा तालाब के पास अवैध शराब कि बिक्री कर रहे है मुखबिर के सुचना पर पुलिस की टीम मोके पर पहुचे पुलिस को देखकर शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति मौके से भाग गये, मौके पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिले जहां तालाब के आसपास झाडियो की तलाशी लेने पर झाडी के अंदर एक प्लास्टिक बोरी में 118 पौवा देशी मदिरा प्लेन व दूसरी प्लास्टिक बोरी में 100 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल 218 पौवा प्रत्येक पौवा में 180-180 एम एल भरी हुई जुमला 39 लीटर 240 एम एल कीमती 17,440 रूपये बरामद किये ।
अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) सदर का कृत्य पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें