खल्लारी : पीडब्ल्यूडी रोड पर खडा हुं तुम कौन होते हो मना करन... - CG Sandesh

खल्लारी : पीडब्ल्यूडी रोड पर खडा हुं तुम कौन होते हो मना करने वाले बोलने पर हुई मारपीट, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खल्लारी में पीडब्ल्यूडी रोड पर खडा हुं तुम कौन होते हो मना करने वाले बोलने पर हुई मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

दिलीप कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2021 को करीबन 10.00 बजे अपने मुर्गा दुकान को पैदल जा रहा था जैसे ही टेकराम वेल्डिंग दुकान के पास पहुंचा था कि टेकराम एवं नरेन्द्र ध्रुव आज मुर्गा खायेगे कि बात कर रहे थे जिसे सुनकर वह खडा हो गया तो नरेन्द्र ध्रुव तुम टेकराम के यहां काम छोड दिये हो यहां क्यो खडा है बोला तो वह जवाब दिया कि पीडब्ल्यूडी रोड पर खडा हुं तुम कौन होते हो मना करने वाले बोलने पर उसे नरेन्द्र ध्रुव जवाब करता है कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गाली गलौज कर गाली गलौज करते उसे धक्का मारकर मारपीट किया जिससे वह जमीन में गिर गया मारपीट से उसके सिर के पीछे भाग में एवं दाहिना कोहनी, जांघ में चोट आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें