टोक्यो ओलंपिक 2020 के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में यशवंत क... - CG Sandesh

टोक्यो ओलंपिक 2020 के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में यशवंत कश्यप ने 20 किलोमीटर की दूरी 02:02 घंटे में दौड़कर पूरा किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा किया गया सम्मान

लोरमी: आज पूरा भारत देश अपने 75 वे स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो वही टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल विजेता खिलाड़ियों प्रेरित होकर उनके सम्मान में ब्राह्मणपारा लोरमी निवासी यशवंत कश्यप (यश)पिता घनेन्द्र कश्यप ने महामाया मंदिर लोरमी से चिल्फी थाना तक 20 किलोमीटर की दूरी 02:02 घंटे में दौड़ कर पूरा किया।

यश का बचपन से सपना है कि वह भी देश के लिए कुछ करना चाहता है यश के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा सम्मान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ 10000रु की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। शुरू से ही यशवंत ने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर में एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन किया है तथा 20 किमी के इस कठिन मैराथन दौड़ में सफलता प्राप्त करने पर उनके मित्रों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। यश अपने पिताजी को अपना आदर्श मानते हैं और उनका लक्ष्य सेना अथवा पुलिस में जाकर भारत माँ की सेवा करना है।


अन्य सम्बंधित खबरें